जबूरना फुटबॉल क्लब ने टाउन क्लब मुहम्मदाबाद को 4-1 से हराया
गाजीपुर, जून 10 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पखनपुरा गांव में आयोजित मरहूम अब्दुल वाजिद प्रधान मेमोरियल राज्यस्तरीय रात्रिकालीन फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला जबूरना फुटबॉल क्लब और टाउन क्लब मुहम्मदाबाद के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जबूरना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुहम्मदाबाद को 4-1 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। मैच के शुरुआती 10 मिनट तक दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं। 12वें मिनट में जबूरना के खिलाड़ी रितेश ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में रितेश ने एक और गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद टाउन क्लब मुहम्मदाबाद के खिलाड़ी साजिद खान ने सातवें मिनट में गोल कर टीम की वापसी की उम्मीद जगाई और स्कोर 2-1 कर दिया। हालांकि, जबूरना ने दबाव बनाए रखा। 12वें मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.