जमशेदपुर, मार्च 30 -- साकची जुबली पार्क मुख्य गेट के पास रविवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर पार्क के अंदर पेड़ से जा टकराई। टकराने से पहले कार ने एक साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल साइकिल सवार को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। कार चालक संदीप कुमार ने बताया कि वे कार पार्क कर रहे थे, इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर थाना ले गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.