जबलपुर से लौटा लापता छात्र
गढ़वा, जून 9 -- मझिआंव। मझिआंव थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव निवासी अजय राम का 17 वर्षीय सुशील कुमार गांव लौट आया है। वह एक जून से लापता था। जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार को बगैर जानकारी दिए जबलपुर घूमने चला गया था। मामले में उसके दादा विश्वनाथ राम ने गढ़वा थाना में 7 जून को लापता होने का सनहा दर्ज कराया था। वह सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज का छात्र है। सुशील का मोबाइल नंबर लगातार बंद होने के कारण परिवार के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई थी। मंगलवार को घर लौटने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.