वाराणसी, मई 3 -- वाराणसी। जबलपुर में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। काशी में भी यह घटना शोक का कारण बनी हुई है। शनिवार की शाम अस्सी स्थित गंगा सेवा समिति की तरफ से आयोजित संध्या आरती से पहले इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। हाथों में दीप लेकर जनता ने मां गंगा से मांगा कि 'अब कभी भी जबलपुर जैसा हादसा न हो'। अस्सी घाट की विश्वप्रसिद्ध संध्या गंगा आरती के दौरान अर्चकों और वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने नम आंखों से पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- गंगा में सुरक्षित और सुविधाजनक स्नान के लिए 16 घाटों पर जल पुलिस की ओर से जेट्टी लगाया गया। हाथों में मोमबत्तियां जलाकर आरती में शामिल श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों ने भी दिवंगतों की आत्मा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.