जबलपुर, अक्टूबर 22 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे जुलूस में कई लोग हाईटेंशन तार की चपेट में गए, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में 5 लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना के बाद विसर्जन के लिए मौजूद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई प्रतिमा मामला जबलपुर के मझौली सिविल लाइन इलाके का है। यहां विसर्जन के लिए जा रही प्रतिमा ऊपस से गुजर रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई। इस दौरान प्रतिमा को हाथ में लिए लोगों को करंट का झटका लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की,लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई, जबकि 5-6 ...