नई दिल्ली, मई 1 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने की घटना में हुई जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि की घोषणा की। इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय अधिकारी राहत और बचाव अभियान पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। साथ ही घटना से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं।प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दिया जाएगा मुआवजा प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने 'एक्स' पर पीएम मोदी की तरफ से एक पोस्ट में कहा, ''मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है। इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोग...