जबरिया मौसा के घर भेजे जाने से नाराज बालक लापता
बाराबंकी, मई 31 -- बाराबंकी, संवाददाता। बड्डूपुर थाना के बहलीदपुर गांव में मौसा के घर पढ़ाई के लिए जबरिया भेजे जाने से नाराज बालक मंगलवार को लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। तहरीर के आधार पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश कर रही है। सीतापुर जिले के थाना सदरपुर अंतर्गत ग्राम धरमपुर कोडर निवासी कैलाश पुत्र लल्ला ने बड्डूपुर थाना में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र रिंकू (11) अपने मौसा गनेश प्रसाद के घर ग्राम बहलीदपुर में रहकर उनके विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ाई करता है। पांच मई को वह अपने पिता के घर चला गया था। इसके बाद 26 मई को उसका बड़ा भाई लवकुश उसे पुन: बहलीदपुर गांव मौसा के घर छोड़कर वापस लौट गया। इससे रिंकू नाराज था। वह 26 मई की शाम करीब पांच बजे अपने कपड़े एक पॉलिथीन में रखकर बिना किसी को बताए घर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.