हमीरपुर, मार्च 29 -- कुरारा। थानाक्षेत्र के पतारा ग्राम पंचायत के मजरा हरेहटा गांव के किसान ने जबरिया फसल काटने की धमकी दिए जाने की शिकायत की है। किसान गजोधर प्रसाद उर्फ अरिमर्दन ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि मौजा पतारा डांडा स्थित गाटा संख्या 3121 रकबा 0.1700 हेक्टेयर व गाटा संख्या 3122 रकबा 0.3160 हेक्टेयर में अन्य काश्तकारों के साथ वह सह खातादार है। इन भूमि का बंटवारा पूर्व में एसडीएम न्यायालय से किया जा चुका है। इस भूमि पर हदबंदी का वाद भी न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। उसके हिस्से में मिली भूमि में उसने गेहूं की फसल बोई है, जो पककर तैयार हो गई है। जिसको काटने में गांव निवासी महरनियां व इसका पुत्र सुन्दर उर्फ कल्लू व्यवधान डाल रहे हैं। पीड़ित ने इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही किए जाने व फसल काटने में अवरोध उत्पन्न करने वाले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.