अंबेडकर नगर, मई 26 -- इंदईपुर, संवाददाता। आलापुर थाना क्षेत्र के संदहा मजगवां गांव में जबरन हैंड पंप लगवाने के विवाद में ग्राम प्रधान और उसके भाई के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व धमकी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रधान की तरफ से भी मुकदमा दर्ज हुआ था। संदहा मजगवां निवासी इश्तियाक अहमद की भाभी का नहर के किनारे छप्पर था। बताया जाता है कि प्रधान मोहम्मद कलाम व मोहम्मद सलाम पुत्रगण पीर मोहम्मद जबरन उसी जगह पर हैंडपंप लगवाना चाह रहे थे। इस्तियाक अहमद और उनके भाई ने हैंडपंप थोड़ी हटाकर लगाने के लिए कहा तो प्रधान और उसके भाई ने पिटाई कर दी थी। पिटाई में इश्तियाक के कंधे में फ्रैक्चर हो गया था, तत्समय पुलिस ने कलाम की तरफ से मुकदमा दर्ज किया था। बावजूद इस्तियाक तथा उनके भाई ने सीएचसी रामनगर में मेडिकल परीक्षण भी कराया था। थानाध्यक्ष रितेश ...