संतकबीरनगर, फरवरी 27 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। निजीकरण के विरोध में आंदोलनरत बिजली कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि बिजली कर्मियों पर की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों और उनके आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध किया जाएगा। इं. राजेश कुमार ने कहा कि जिन अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा मीटर न लगवाने वाले कर्मचारियों की बिजली काटने के निर्देश दिए गए हैं अथवा अवैध रूप से विद्युत आपूर्ति बाधित की गई है, उनके विरुद्ध आवश्यक होने पर एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इं. चंद्रभूषण ने कहा कि मार्च 2023 के आंदोलन के उपरांत ऊर्जा मंत्री द्वारा पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन को आंदोलन से संबंधित सभी उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों को तत्काल वापस लेने के निर्देश दिए गए थे। तीन वर्ष बाद भी वे आदेश प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.