लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। नई बिजली दरों के लिए कानपुर में होने वाली अंतिम जनसुनवाई के दौरान राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के खिलाफ बिजली कंपनियों और पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करेगा। उपभोक्ता परिषद साथ ही बिजली दरों में कमी करने और वर्टिकल व्यवस्था भी समाप्त करने के लिए आयोग में पक्ष रखेगा।उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिजली कंपनियों ने विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन करते हुए उपभोक्ताओं के घरों में जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा दिए। यही नहीं, नए कनेक्शन स्मार्ट प्रीपेड मीटर के साथ ही देने का नियम बना दिया। यह कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। केंद्र सरकार ने भी यह साफ कर दिया है। अब आयोग से मांग की जाएगी कि इसके जिम्मेदार अधिकारियों पर अवमानना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.