देहरादून, दिसम्बर 31 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक युवक के नाबालिग लड़की के साथ अश्लीलता करने और उसे सिगरेट पिलाने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया। आरोपी के घरवाले भी सूचना पर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सजा के तौर पर युवक का सिर मुंडवा दिया। युवक पर नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाने का आरोप है। घटना देहरादून के हरभजवाला क्षेत्र की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सूचना पर आरोपी युवक को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक युवक पड़ोस की नाबालिग लड़की संग आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया। उसे सिगरेट पिलाकर अश्लीलता कर रहा था। कुछ युवकों ने दोनों को देख लिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- 'ची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.