जबरन शादी रुकवाई तीन लोग गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अगस्त 24 -- सीतामढ़ी। जिले में मानव तस्करी और बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैरगनिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की को जबरन विवाह से बचाया और मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। प्रथम दृष्टया मामला बाल दुर्व्यापार की आशंका से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को करीब दस दिन पहले काम दिलाने के बहाने सीतामढ़ी लाया गया था। बाद में उसकी इच्छा के विरुद्ध विवाह कराने के उद्देश्य से उसे बैरगनिया क्षेत्र के फुलवरिया घाट मंदिर ले जाया गया। गश्त पर निकले प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक विभाकर कुमार को कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर नाबालिग से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.