जौनपुर, मार्च 15 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना के एक गांव में लड़की से जबरन शादी करने की बात को लेकर लड़की की मां ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गांव की एक महिला ने पुलिस से शिकायत किया कि गांव का ही एक युवक मेरी लड़की से जबरन शादी करना चाहता है। आरोप है कि स्कूल आते जाते समय उसे परेशान करता है। यही नही इसमें युवक के घर वाले भी जबरन शादी का दबाव दे रहे है। शादी न करने पर तरह तरह की धमकी दे रहे है। जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सचिन बिंद, संगीता बिंद, संदीप बिंद, बरखा बिंद निवासी बारीगांव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...