मधुबनी, अप्रैल 16 -- दीपेंद्र दीपम बाबूबरही। बसहा गांव में प्रेमी युगल की जबरन शादी कराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को गांव के मो. मुमताज को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना पिछले शुक्रवार को घटी थी। जिसमें ग्रामीणों द्वारा प्रेमी जोड़े की जबरन शादी कराए जाने का आरोप है। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर मुमताज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की जांच जारी है तथा अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.