जबरन विद्युत कनेक्शन कटाने की एसडीएम से शिकायत
उन्नाव, जून 18 -- पुरवा। जबरन विद्युत कनेक्शन काटे जाने पर उपभोक्ता जे एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। मौरावां के गांव गढ़ीथोक के बिंदा प्रसाद पुत्र भूइयादीन के मुताबिक, खेतों की सिंचाई को सबमर्सिबल की बोरिंग कराई है। विद्युत कनेक्शन कराये जाने को आठ खंभे व तार भी बिछाये गये हैं, जिसके बाद क्षेत्रीय लाइनमैन ने कनेक्शन चालू कर दिया था। गांव के विपक्षियों ने बीते पांच जून की रात कर्मियों से मिलकर जबरन कनेक्शन कटवा दिया। पानी न मिलने से खेतों में खड़ी फसल सूखने की कगार पर है। इस बाबत पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से शीघ्र कनेक्शन चालू कराने व विपक्षियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने पत्र के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.