बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। संवाददाता गिरवां थाना के ग्राम मसुरी निवासी धीरज मिश्रा पुत्र लवलेश ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि 12 फरवरी को पत्रकार बनकर मयंक शुक्ला उर्फ मंजुल ने फोन कर गुंडा टैक्स की मांग की। बार-बार व्हाट्सएप काल कर तेरा ब खदान की शिकायतों की धमकी दी। पांच हजार रुपये देने को कहा। पैसा न देने पर बालू खदान की खबरें बंद न होने को धमकाया। आरोप है कि इसी तरह मयंक ने ग्राम विकास अधिकारी पूजा सिंह को भी ब्लैकमेल कर वसूली की। इसी तरह जनपद में कई अन्य लोगों को ठग चुका है। इसके साथ कई गुंडे किस्म के लोग हैं जो ब्लैकमेलिंग कराते हैं। जानमाल की धमकी देते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मयंक शुक्ला के विरुद्ध धारा 308(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.