जबरन लगाए स्मार्ट मीटर तो उखाड़ दिए जाएंगे: सुनील प्रधान
बिजनौर, अप्रैल 21 -- बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन बिजनौर की मासिक बैठक गन्ना समिति प्रांगण में हुई। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम के नाम सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सार्थक चावला को सौंपा गया। मंगलवार को जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने ज्ञापन में कहा कि बिजनौर जनपद में सभी गेहूं के केन्द्रों पर गेहूं की खरीद सुनिश्चित चालू की जाए, जनपद बिजनौर में सभी किसानों के खेत खाली है इस समय इसीलिए वन विभाग द्वारा विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन गुलदार पकड़ने के लिए चलाया जाए जिससे जनपद गुलदार मुक्त हो सके, जनपद की नहरों में लगातार पानी छोड़ा जाए और टेल तक पानी पहुंचाया जाए, बिजली विभाग द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जो न लगाई जाए, किसानों को लगातार 10 घंटे बिजली दी जाए। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों-व्यापारियों ने प्रदर्शन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.