प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 27 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी थाना क्षेत्र के शेखपुर अठगवां गांव की रहने वाली राजकुमारी पत्नी और राजेंद्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही आधा दर्जन लोग लाठी डंडा लेकर सोमवार सुबह उनके बाग से जबरन रास्ता बनवाने लगे। जब वह उनका विरोध करने गई तो आरोपियों ने पीटने के लिए दौड़ा लिया। सूचना पर यूपी 112 पहुंची और थाने पर शिकायत करने की बात कही। जिसके बाद पीड़िता दोपहर करीब 1:30 बजे पट्टी थाने गई। पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध नामजद प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.