उरई, फरवरी 3 -- कोंच। कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम परैथा में प्लॉट को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद सामने आया है। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि उसका खरीदा हुआ प्लॉट होने के बावजूद पड़ोसी द्वारा जबरन उस पर रास्ता निकालने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित आशुतोष पटेल ने परैथा गांव में लगभग एक माह पूर्व नियमपूर्वक एक प्लॉट खरीदा था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी जमीन का सीमांकन करवा रहा था। इसी दौरान पास में रहने वाला एक पड़ोसी वहां पहुंचा और जबरन उसी जमीन से रास्ता निकालने की कोशिश करने लगा। जब आशुतोष ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अपशब्द कहे और लाठी से हमला कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.