जबरन मकान पर कब्जा करने के आरोप में केस दर्ज
रामपुर, जून 25 -- बैंक द्वारा कब्जा दिलाए जाने के बाद अब कुछ लोगों एक मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। आरोप है कि मकान मालिक को धमकाने के साथ ही ताले तोड़कर कीमती सामान भी चोरी करके ले गए। जानकारी होने पर पीड़ित ने एक नामजद समेत कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। मुरादाबाद के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आशियाना फेज वन निवासी संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि पंजाब नेशनल बैंक में एक मकान बंधक था। जिसे उन्होंने बैंक के माध्यम से ले लिया। सेल सर्टिफिकेट मिलने के बाद बैंक अधिकारियों ने मकान पर कब्जा भी दिला दिया। संजय के अनुसार उन्होंने जरूरी सामान रखने के बाद गृह प्रवेश कर लिया। बाद में मकान में ताला डालकर वह मुरादाबाद चले गए। इस बीच बिलाल की नजर उसके मकान पर पड़ गई और उसने जबरन कब्जा करने की कोशिश की। जानकारी होने पर उन्होंने विरोध किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.