जबरन बच्चे को ले जाने और तलाक देने का आरोप
सहारनपुर, जून 6 -- गंगोह। विवाहिता ने पति और उसके परिजनों पर मायके में घुसकर मारपीट करने, दो वर्षीय बेटे को जबरन ले जाने का प्रयास करने और तलाक देने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव मोहनपुरा निवासी सुमैय्या पुत्री लियाकत ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका निकाह थाना कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी सावेज पुत्र लियाकत से हुआ था। उनका दो वर्षीय बेटा अलकामा है। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते वह पिछले छह माह से मायके में रह रही थी। आरोप है कि पंचायत के बाद 3 जून को सावेज उसे लेने आया, लेकिन रात में उसने अपने भाइयों और अन्य लोगों को बुला लिया। यह भी पढ़ें- तीन तलाक देकर पति ने दिल्ली में छोड़ा इसके बाद बच्चे को साथ ले जाने की कोशिश की गई और विरोध करने पर मारपीट हुई। सुमैय्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.