खगडि़या, अप्रैल 9 -- बेलदौर। एक संवाददाता सदर प्रखंड अन्तर्गत बेला नौबाद गांव निवासी कैलाश शर्मा ने गांव के ही दिलीप शर्मा को नामजद अभियुक्त बनाते हुए दो लाख रुपये रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर निजी जमीन में गोशाला बनाने की साजिश रचने की शिकायत की है। आवेदक के मुताबिक नामजद छह माह से रंगदारी देने की मांग कर रहा था, नहीं देने पर निजी जमीन को जबरन दखल कब्जा में लेकर पक्का गौशाला बनाने की साजिश रच रहे है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...