देवरिया, जून 30 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में हुए निकाह को लेकर मंगलवार को कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे पर आरोपों व लेन देन की बात को लेकर घंटों पंचायत चली, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद दोनों पक्ष वापस अपने-अपने घर लौट गए। लड़के के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जबरन निकाह कराने, धमकी देने और रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है。

जबरन निकाह का आरोप आजमगढ़ जिले के जीयनपुर निवासी शहाबुद्दीन पुत्र हफीबुल्लाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनके पुत्र मोहम्मद तैयब को 17 दिसंबर 2025 को बहाने से कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव बुलाया गया। आरोप है कि वहां बानो खातून पुत्री खरुल्लाह से उसके बेटे का जबरन निकाह करा दिया गया। विरोध करने पर लड़की पक्ष के लोगों ने ...