जबरन निकाह और मारपीट करने में केस दर्ज
रामपुर, जुलाई 11 -- केमरी। करीब चार वर्ष पूर्व नाबालिग से जबरन निकाह कर शारीरिक शोषण करने व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। केमरी निवासी एक युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व कस्बे के ही एक युवक अपने परिजनों व अपने एक साथी की मदद से उसकी नाबालिग बहन को भगा ले गया था। और उससे जबरन निकाह करा लिया । जिसके बाद आरोपियों ने उसे व परिजनों को उसकी बहन से नहीं मिलने दिया और उसकी बहन का शारीरिक शोषण होता रहा। 8 जून को आरोपियों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की। मौका देख उसकी बहन उनके कब्जे से छूट कर घर आयी और सारी बात बताई।थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि युवक की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.