उन्नाव, अप्रैल 4 -- अचलगंज। बदरका गांव के रहने वाले एक युवक का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर चर्चा का विषय बना रहा। वीडियो में वह शुक्लापुर देवी मंदिर से दर्शन कर लौटते समय पड़ोसी गांव के एक विशेष समुदाय के परिवार से 24 मार्च को उसे बंधक बनाकर जबरन मुस्लिम धर्म स्वीकार करवाने का आरोप लगा रहा है। पीड़ित से पुलिस में सूचना के बावजूद कार्रवाई न होने पर उसने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। इंस्पेक्टर ने मामला दोनों पक्षों के बीच मारपीट का होना बताया है। थाना क्षेत्र के बदरका गांव निवासी पीड़ित नितिन से एसपी को दिए गए शिकायत पत्र में कहा कि वह बीएससी का छात्र है। 24 मार्च को शुक्लापुर मंदिर में दर्शन कर लौटते समय मवइया मुर्गी फार्म के पास सुपासी नटवारे का युवक अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिला। आरोप है कि हिंदू धर्म को अपमानित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.