बहराइच, जून 18 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच के महसी इलाके के पिपरी मोहन गांव में एक सामूहिक खाते की भूमि पर बुधवार शाम लाठी, डंडे धारदार हथियार सै लैस हमलावरों ने भवन निर्माण को नींव खुदाई कर डाली। पीड़ित ने रोका तो उसे जान से मारने को दौड़ाया। पीड़ित ने तत्काल थाने में सूचना दी। तत्काल पहुंची पुलिस ने सख्ती से अवैध निर्माण कार्य रूकवा दिया है। दोनों पक्षों को कागजात के साथ थाने में तलब किया गया है। हरदी थाने के पिपरी मोहन गांव में जगत राम मौर्या व उनके पिता लक्ष्मीनारायण की रोड साइड भूमि है। जो सहखातेदारों की भूमि है। इस भूमि पर इनकी ही भूमि में शिवजी का अरघा रखा था। यह भी पढ़ें- जमीन पर निर्माण रोकने पर हमला, मुकदमा बुधवार देर शाम गांव के ही आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश में जगत राम की भूमि पर नींव खुदाई शुरू...