बाराबंकी, फरवरी 6 -- बाराबंकी में सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह से कुछ दूरी पर एक दुकानदार ने गुरुवार को आए युवक को अपनी दुकान में घसीट लिया। उसके माथे पर लगा तिलक पानी से धुल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी दुकानदार को हिरासत में लिया। पीड़ित ने तहरीर दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर गुरुवार को हरीश शर्मा नाम का युवक चादर चढ़ाने के लिए आया था। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि वह मजार रोड पर पहुंचा ही था तभी एक दुकानदार ने उस पर जातिसूचक टिप्पणी करते हुए बुलाया। पीड़ित ने बताया कि उसने रुपये देकर चादर खरीदी। इसी दौरान दुकानदार ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। मारपीट की और उसे दबोच लिया। इसके बाद दुकान में रखा पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.