सिद्धार्थ, मार्च 17 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया मय शिवदासपुर निवासी एक वृद्ध की 13 मार्च को हुई मौत प्रकरण में पुलिस को तहरीर देकर गांव के दो लोगों पर जहरीली शराब पिलाने का आरोप परिजनों ने लगाते हुए कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव का पीएम करा दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शिकायतकर्ता पुजारी यादव ने बताया कि उनके चाचा सुन्दर यादव जो अविवाहित थे। वह हमारे परिवार में मिलकर रहते थे। 13 मार्च को हथियवा बाजार करने गए हुए थे जहां पुरानी रंजीश के कारण गांव के ही दो लोगों ने गोलबंद होकर जहरीली शराब पिला दी। जब वह घर पहुंचे तो धीरे-धीरे उनकी तबीयत खराब होने लगी। उन्होंने तब बताया कि गांव के ही लोगों ने मुझे जबरदस्ती शराब पिला दी है।यह कहते हुए मुंह से धीरे-धीरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.