जबरन जमीन पर कब्जा करने की पुलिस से शिकायत
खगडि़या, अप्रैल 18 -- बेलदौर । एक संवाददाता डुमरी पंचायत के पनशलवा गांव निवासी शशि प्रसाद सिंह के 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए जबरन केवालगी जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की है। आवेदन में आवेदक ने जमीन का पूरा विवरण अंकित करते हुए कहा है कि उक्त जमीन उसकी मां देवकी देवी के नाम पर अंकित है, जिसे गांव के ही रामचन्द्र सिंह, शिव सिंह एवं उनके सहयोगियों के द्वारा सशस्त्र लैस होकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। जिसका विरोध करने पर नामजद गाली गलौज एवं मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। सूचना पर पुलिस की 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर थाना में इसकी लिखित शिकायत करने की सलाह पीड़ित को दी। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.