जहानाबाद, फरवरी 21 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के कुरहारी गांव निवासी उदय महतो एवं उनके चचेरे भाई ने शनिवार को डीएम अलंकृता पांडेय को आवेदन देकर जमीन कब्जा किए जाने की शिकायत की है। दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि शकूराबाद- कुर्था मुख्य सड़क मार्ग किनारे सेसम्बा नहर के पास अवस्थित मेरी रैती जमीन में भू-माफियाओं ने जबरन कब्जा कर मिट्टी भराई कर दिया है एवं जमीन पर प्लॉटिंग कर खरीद बिक्री का कार्य किया जा रहा है। विरोध करने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है। हम लोग डरे सहमे हैं। कभी भी जानलेवा हमला किया जा सकता है। उचित कार्रवाई की मांग की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.