जबरन जमीन कब्जाने वाले तीन भू माफिया हथियार के साथ गिरफ्तार
रांची, मई 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नगड़ी थाना की पुलिस ने तीन भू माफिया को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों ने नगड़ी थाना क्षेत्र के कोलांबी गांव में जमीन कब्जाने के लिए शुक्रवार को फायरिंग की थी। इनमें अनूप कुमार, रमेश गोप, प्रताप गोप शामिल है। सभी नगड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने यूएसए मेड दो पिस्टल, 13 कारतूस, चार खोखे आदि चीजें बरामद की हैं। इस संबंध में शनिवार को ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जमीन पर कब्जा दिलाने का धंधा करते हैं। ये कोलांबी गांव में एक जमीन का कब्जा दिलाने के लिए शुक्रवार गए थे। जमीन मालिकों को हत्या की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। यह भी पढ़ें- जेम्को मिश्रा बगान में जमीन विवाद पर फायरिंग, इलाके में दहशतकब्जा दिलाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.