रांची, मार्च 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स टू के लिए आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण के विरोध में 12 मार्च को सुबह 11 बजे से विधानसभा समीप प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को नगड़ी बचाओ संघर्ष समिति की करमटोली प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में दी गई। पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि झारखंड सरकार आदिवासियों की जमीन लूट के विषय पर संवेदनशीलता नहीं दिखाती है, क्योंकि रिम्स टू कृषि योग्य भूमि है। इसका अधिग्रहण किया जाता है तो वहां के रैयत बेघर हो जाएंगे। इस पर सरकार को रैयतों से संवाद बनाना चाहिए। आदिवासी जनपरिषद के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में स्पष्ट कहा गया है कि 70 फीसदी सामाजिक सहमति आवश्यक है और पेसा कानून व सीएनटी एक्ट की विभिन धाराओं में सहमति होना चाहिए। लेकिन सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण ...