जबरन घर की दीवार तोड़ने का लगाया आरोप
बांका, मई 25 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के मोजाहिदपुर गांव में जबरन घर की दीवार तोड़ने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। गांव के दिनेश कुमार कामती ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि गांव के ही विजय महतो, शंभू महतो समेत उनके परिवार के अन्य सदस्य हथियार लहराते हुए उनके घर पर आए तथा उनके हिस्से की जमीन पर दी गई दीवार को तोड़ने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया तो वो लोग मारपीट करने पर उतारू हो गए। उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची तथा दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। लेकिन पुलिस के जाते ही उन लोगों ने दीवार तोड़ कर गिरा दिया। पीड़ित गृहस्वामी ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.