बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर लगायी कार्रवाई की गुहार बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव निवासी कई किसानों ने एसपी को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है। किसानों का आरोप है कि बदमाश जबरन उनकी रैयती भूमि से मिट्टी काट रहे हैं। मना करने पर जान से मारकर जमीन में गाड़ने की धमकी देते हैं। किसान रामदेव जमादार, राजेन्द्र जमादार, सिकंदर जमादार ने आवेदन देकर कहा है कि उनके पास थोड़ी सी जमीन है। पूर्व मुखिया उनके खेत से जबरन मिट्टी काटकर बिक्री कर रहे हैं। मना करने पर उसने खेत की रसीद लाने को कहा। कागजात दिखाने के बाद भी जबरन मिट्टी काट रहा है। धमकी भी देता है। उन्होंने जान-माल की रक्षा की गुहार लगायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.