नोएडा, मई 26 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में दो युवकों ने मामूली विवाद में डिलीवरी ब्वॉय को जबरन कार में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़ित को गांव के बाहर गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। याकूबपुर गांव निवासी शेखर ने एक्सप्रेसवे थाने में शिकायत दी कि वह डिलीवरी ब्वॉय है। वह 21 मई को रात करीब साढ़े दस बजे ऑर्डर के लिए वाजिदपुर गांव की गली नंबर दो में खड़ा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की कार उसके पास आई। यह भी पढ़ें- धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार कार से उतरकर एक युवक उसके नजदीक आया और गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसने कार के अंदर बैठे दूसरे साथी की मदद से शेखर को पकड़ लिया और जबरन कार के अंदर बैठा लिया। दोनों उसक...