लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- क्षेत्र के गांव बबौना निवासी मान सिंह ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही कामराज सिंह व राहुल सिंह ने जबरन उनके भी दस पेड़ काट डाले हैं। मना करने के बाद भी 4 नीम, दो यूकेलिप्टस, एक शीशम, दो सागौन के पेड़ों सहित वन विभाग की एक शीशम कटवा लिया है। आरोप है कि मना करने पर विपक्षी मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने वन विभाग से भी शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.