एटा, जुलाई 20 -- पिलुआ क्षेत्र के गांव में जबरन बाल विवाह कराया जा रहा था। गोपनीय सूचना के आधार पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची और शादी रुकवाते हुए बच्ची को अपने साथ ले आई। बताया जा रहा है कि बच्ची शादी नहीं करना चाहती थी। चार दिनों में सभी तैयारी कर ली थी और मंगलवार को बरात आनी थी। बच्ची को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। इससे पहले सीडब्ल्यूसी में पेश किया गया। इसके बाद बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा।

बच्ची की स्थिति चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी काउंसलर ज्योति शर्मा ने बताया कि सोमवार को नाबालिग किशोरी का विवाह कराने की सूचना पर टीम के साथ गांव बरा में पहुंचे। गांव में शादी की तैयारी चल रही थी और मंगलवार को बारात आनी थी। बच्ची की उम्र 15 से 16 की थी। इसके बाद टीम बच्ची को अपने साथ ले आई और काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने बता...