बस्ती, जनवरी 9 -- बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। थाने में तहरीर देकर साड़पुर भरवटिया निवासी अनीता पत्नी पृथ्वीराज चौहान ने तहरीर देकर बताया है कि विपक्षियों ने उनकी जमीन में जबरन कब्जे की नीयत से अपनी लकड़ी व घास-फूस को रख दिया। उन्होंने ऐसा करने स मना किया तो अपशब्द कहते हुए मारापीटा। बीच-बचाव में बेटा, बेटी और बहू आए तो बेटे व बहू को मारने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग बचाव में आए। विपक्षियों ने उनका मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के रविन्दर, दीपमाला, दुर्गेश और सरिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...