बस्ती, अप्रैल 5 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने जबरन कब्जेदारी व चोरी के आरोप में केस दर्ज किया है। मड़वानगर निवासी सुमन ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 21 मार्च की देर रात विपक्षियों ने उनके कार्यालय में रखा सामान चुरा लिया। जबरदस्ती कब्जा करने की नीयत से यहां पर ताला भी लगा दिया। मना करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बड़ेवन पनिवासी संतराम, प्रेमप्रकाश, आलोक और आयुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...