पाकुड़, जून 5 -- जबरदाहा में आंगनबाड़ी परिसर में शौच, ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग हिरणपुर, एक संवाददाता।लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के जबरदाहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा शौच कर गंदगी फैलाने का मामला सामने आया है। इस घटना से केंद्र में आने वाले छोटे बच्चों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंगनबाड़ी सेविका ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा केंद्र परिसर में गंदगी फैलाई जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्य जानबूझकर किया जा रहा है। जिससे केंद्र का वातावरण दूषित हो रहा है और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- करनडीह में गंदे पानी के बहाव से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, ग्राम सभा में नाली जा...