दुमका, अप्रैल 12 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुशबोना मोड़ के समीप शनिवार को जबरदहा गांव के ग्रामीणों ने दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ को जाम कर दिया। इस जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम कर रहे ग्रामीणों ने बतलाया कि मुख्य सड़क से गांव तक जो पगडंडी नुमा कच्ची सड़क जाती है वह जमीन वन विभाग की है। जिस पर अब वन विभाग ट्रेंच कटिंग कर रही है जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है और गांव तक आने-जाने में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने गांव तक सड़क देने की मांग को लेकर दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी शिकारीपाड़ा कपिल देव ठाकुर दल बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया बुझाया। अधिकारियों के समझाने बुझाने तथा गांव तक जाने क...