जबरदस्ती हैंडपंप लगाने की शिकायत
अंबेडकर नगर, मई 10 -- जलालपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उसरहा गांव निवासी संतोष कुमार ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसकी संक्रमणीय भूमि पर न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद कुछ दबंग जबरदस्ती हैंडपंप लगवा रहे हैं। मना करने पर गाली गलौज व मारपीट पर आमादा हो रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव का कहना है जांच करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.