नई दिल्ली, जुलाई 17 -- मौजूदा समय में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसके दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों ने 1-1 मुकाबले में जीत हासिल की है। आखिरी मुकाबला निर्णायक साबित होगा। दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा 47 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 1 छक्का और 1 चौका लगाया और इस दौरान उनके बल्ले से 55.32 की स्ट्राइक रेट से रन निकले। रोहित शर्मा के इस प्रदर्शन और पहले मुकाबले में फेल होने के बाद इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से यह खबर आई कि रोहित शर्मा को सिलेक्टर्स ने बता दिया है कि वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की प्लानिंग का हिस्सा अब नहीं रह गए हैं। इसके बाद चर्चा तेज हो गई कि क्या रोहित शर्मा के साथ अन्याय किया गया, सोची समझी साजिश के तहत उन्हें बाहर किया गया या फिर उनकी फॉर्म मे...