पीलीभीत, मई 3 -- बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव सुन्दरी निवासी ओम पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका खेत गांव पिपरा खास में है। जिसमे गन्ना की फसल है। 24 अप्रैल को जब वह फसल की सिचाई करने गया, तो वहां गांव पिपरा निवासी सत्यपाल और उसका पुत्र फसल को जोत रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.