गढ़वा, अप्रैल 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शनिवार दोपहर के करीब 1.30 बजे हैं। नगवां मोहल्ले में बड़े से मकान में 85 साल के बुजुर्ग रामप्यारी साह अकेले हैं। उनके फोन पर लगातार कॉल आ रहे हैं। लोग उनसे कुछ जानकारी ले रहे हैं तो वह भी अपनी ओर से उन्हें जानकारी दे रहे हैं। उनसे यह पूछने पर कि आप अकेले हैं, परिवार के अन्य लोग कहां हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की तो 30-35 साल पहले ही मौत हो गई। वह अपने बेटे प्रवीण कुमार गुप्ता के साथ रहते हैं। परिवार में बहू और नाती-पोते हैं। बेटा अपनी पत्नी और नाती-पोतों के साथ देवघर पूजा करने गए हैं। सुन रहे हैं कि उनका कार एक्सीडेंट हो गया है। लोग घायल हो गए हैं। चेहरे पर बेचैनी और डर साफ दिख रहा था। बताते हैं कि एक रोटी खाया था। उसके बाद उनके दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। जबतक बच्चों को आंखों से देख न लें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.