जफराबाद में चार लघु सेतु के लिए 2.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
जौनपुर, सितम्बर 9 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है। बरसात में नालों के उफान और जलभराव के कारण जिन रास्तों पर ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होती थी, वहां अब लघु सेतु और पहुंच मार्ग बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने जौनपुर में चार लघु सेतुओं एवं उनसे जुड़े पहुंच मार्गों के निर्माण के लिए 275.50 लाख रुपये यानी करीब 2.75 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इन कार्यों के लिए 55.09 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। लोक निर्माण विभाग के अनुभाग-6 की ओर से पांच सितंबर को जारी शासनादेश में जौनपुर के इन चार महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: हरदोई में 11 करोड़ रुपये से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.