जौनपुर, मार्च 26 -- जफराबाद, हिंस. आबकारी निरीक्षक अब्दुल कैस ने विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपी को सरायख्वाजा के देवकली सुलतानपुर मार्ग से पकड़ा गया। आरोपी दिलीप यादव और चंद्रेश यादव को 82 शीशी अवैध देशी शराब एवं एक अदद बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...