सीतापुर, मार्च 29 -- बिसवां देहात। कोतवाली बिसवां के ग्राम जफराबाद में शनिवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जफराबाद गांव में पहली वारदात मनोज के घर हुई। जिसमें चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा। घर में रखी 12 हजार की नकदी, एक जोड़ी चांदी की पायल और तीन जोड़ी बिछिया चोरी कर ली। दूसरी चोरी इसी गांव में रामपती के घर हुई। रामपती ने बताया कि शातिर चोरों ने पहले घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और फिर अंदर कमरे में प्रवेश कर ग्यारह हजार रुपये की नकदी और चांदी की पायल और कान के बाले समेट ले गए। तीसरी घटना पम्मी के घर हुई, जहा चोरों ने घर के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी बीस हजार की नकदी, चां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.