पलामू, अगस्त 5 -- मेदिनीनगर। जपला रेलवे स्टेशन परिसर में शराब के नशे में हंगामा करने और रेल कर्मियों के कार्य में बाधा डालने के आरोप में मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। जपला रेलवे स्टेशन पर पांच युवक बिना किसी अधिकार पत्र (टिकट/पास) के प्रवेश कर गए और शराब के नशे में शोर-शराबा करने लगे। ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मियों द्वारा बाहर जाने के निर्देश को दरकिनार करते हुए युवकों ने उपद्रव मचाया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। आरपीएफ टीम ने पांचों युवकों को हिरासत में लेकर आरपीएफ पोस्ट जपला लाया और उनका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें डॉक्टरों ने अल्कोहल की पुष्टि की। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार झा के आदेशानुसार पांचों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी विक्की कुमार, नारायण कार्त...